सैदनगर। मुहर्रम को देखते हुए लालपुर में अस्थाई पुल बना दिया गया है। लंबे समय से लालपुर का पुल टूटा था। स्थानीय लोगों को पच्चीस किलोमीटर अधिक दूरी का सफर करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर कई अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन कोई इस ओर कोई पहल नहीं की गई। हर साल पुल पार कर ताजिए का जुलूस निकलता था। लेकिन इस बार पुल खराब की होने की वजह से लोगों को ताजिए निकलाने में परेशानी होने की आशंका थी। इसको देखते हुए ताजिएदारों ने डीएम और एसपी से मिलकर यहां पर वैकल्पिक पुल बनाने की मांग की थी। अधिकारियाें ने यहां का निरीक्षण करने के बाद सेतु निगम के अधिकारियों से यहां पर वैकिल्प पुल बनाने के आदेश दिए। अब अस्थाई पुल बनकर तैयार हो गया है। खीरजपुर के ताजिए पुल से होकर ब्रिजपुरी कर्बला पहुंचेंगे जो कि टांडा क्षेत्र में लगता है। इस पुल के बन जाने के लोगों में खुशी है।