रामपुर। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ और दो थाना प्रभारियों सहित 16 उपनिरीक्षक पदोन्नत होकर निरीक्षक बने है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने सभी की वर्दी पर स्टार लगाकर शुभकामना दी।
पदोन्नत पाने वालों में पुलिस अधीक्षक के पीआरओ अजय कुमार, सैफनी थाना प्रभारी धर्मेंद सोलंकी, भोट थाना प्रभारी राकेश कुमार, मिलक थाने में तैनात मुकुट लाल और आशाराम, खजुरिया थाने में तैनात अमरेश चंद, गंज थाने में तैनात अमरपाल सिंह, शाहबाद थाने में तैनात राकेश कुमार सिंह, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सत्य विजय सिंह, केमरी थाने में तैनात योगेंद्र सिंह, टांडा थाने में तैनात भानू सिंह और आदेश कुमार, मानवाधिकार जनसूचना सैल में तैनात कोमल सिंह, डीसीआरबी में तैनात राजेश कुमार,भोट थाने में तैनात शिव प्रभात सिंह और सैफनी थाने में तैनात हारुन खां शामिल है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने सभी को पुलिस कार्यालय में वर्दी पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी।