रामपुर। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम सचिन कुमार का तबादला हो गया है। उनकी जगह सहायक अभियंता राजस्व गौरव गुप्ता को चार्ज दिया गया है। सचिन कुमार तबादला मेरठ में हुआ है, जहां उन्हें नगरीय वितरण खंड तृतीय का अधिशासी अभियंता बनाया गया है।