रामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मान्यता प्राप्त करने के लिए कालेज को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आवेदन पत्र भरने के साथ ही सभी प्रमाण पत्र भी लगाने होंगे। इसके लिए 15 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। विलम्ब शुल्क के साथ 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद आवेदन नहीं हो सकता।