रामपुर। पूर्व सांसद एवं नेपाल पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की सद्भावना राजदूत जयाप्रदा ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। इसके बाद शुक्रवार को जयाप्रदा ने शिष्टाचार मुलाकात करते हुए दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया। जयाप्रदा ने कहा कि रामपुर को भी पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे रामपुर के युवाओं व महिलाओं को रोजगार मिल सके। इस मौके पर फिल्म निर्माता राजा बाबू एवं जयाप्रदा के बेटे फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ भी मौजूद रहे।