रामपुर। जिले में मंगलवार को 252 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 15555 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिले में मंगलवार को टीकाकरण अभियान चला। जिसमें किशोर वर्ग के 1369 किशोरों ने पहली और 3480 लोगों ने दूसरी वैक्सीन की डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 786 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 5315 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 230 लोगों ने पहली और 2575 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 411 लोगों ने पहली और 1027 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 362 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद