रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी कानून में सरकार की ओर से व्यापारियों को जो राहत दी गई है, वह सराहनीय है। कानून की खामियां भी गिनाईं, जिसमें सुधार के लिए 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। सिविल लाइंस पर आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल आर्य, अब्दुल समद, विपुल गुप्ता, राजीव लोचन, रमेश चन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।