फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे मदरसा आधुनिक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। संयुक्त मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक समूह की बैठक में जंतर-मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की गई। आंबेडकर पार्क में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अख्तर अली ने कहा कि मदरसा आधुनिक शिक्षक विगत कई माह से बिना केंद्रांश मानदेय भुगतान के कार्य कर रहे हैं। राज्यांश मानदेय का भुगतान भी नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। जिससे मदरसा आधुनिक शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि मानदेय भुगतान और अन्य मांगों को लेकर मदरसा आधुनिक शिक्षक 5 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें अधिक से अधिक मदरसा आधुनिक शिक्षक शामिल हों। बैठक में मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद इस्माइल, लईक अहमद, मेहंदी हसन, मोहम्मद आसिफ, नसीर अहमद, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें