फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हित में डीसीबी बोर्ड सदस्यों का यात्रा भता लेने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला सहकारी बैंक सभागार में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में बोर्ड के सभी सदस्यों ने बैठक में शामिल होने के लिए मिलने वाले यात्रा भत्ता को बैंक हित में लेने से इंकार कर दिया है। अगली बैठकों से सदस्य यात्रा भत्ता नहीं लेंगे। इसके साथ ही बैठक में ऋण वितरण खरीफ अभियान की समीक्षा में बताया गया कि योजना के तहत 218 करोड़ के ऋण के लक्ष्य के सापेक्ष 197 करोड़ का ऋण दिया जा चुका है। इसके साथ ही निक्षेप को लेकर सभी शाखा प्रबंधकों और बैंक कर्मियों को लक्ष्य दिए जाने का निर्णय लिया गया। लक्ष्य में पिछड़ने पर कार्रवाई पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही चीनी मिलों को भी 475 करोड़ का फाइनेंस किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में चेयरमैन देवकरन गंगवार, जीएम डीसीबी एचपी सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरेंद्र गंगवार, परमजीत सिंह, गुरशरन जीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें