रामपुर। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) की बैठक रजा इंटर कालेज स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयासरत है। सभी एकजुट होकर संघर्ष करें। जिससे समस्याओं का शीघ्र हल हो सके। कर्मियों ने बैठक में विभिन्न समस्याएं उठाईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बैठक में जावेद खां, मुराद खां, शरीफ अहमद, मथुरा प्रसाद, धर्मेंद्र, अर्जुन, अब्दुल सलाम, जुल्फिकार अहमद, सोदान, श्याम नरायन, ब्रजपाल आदि मौजूद रहे।