विद्यालय संचालक ने किया शिक्षिका से बलात्कार
रामपुर। शादी का झांसा देकर टीचर के साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी स्कूल संचालक के रिपोर्ट दर्जकर उसको गिरफ्तार कर लिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का कहना है कि पास के ही रहने वाले वारिस के स्कूल में पढ़ाती है। संचालक ने टीचर को शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक बलात्कार किया। उसके बाद आरोपी संचालक ने उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसके बाद वह मौका पाकर अपनी बहन के घर पर आ गई लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह उसकी बहन के घर पर आने जाने लगा। काफी परेशान हो जाने के बाद उसने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग उसको थाने ले गए जहां उसने सारा मामला बताया। बाद में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।अजीमनगर प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि स्कूल में पढ़ानी वाली टीचर ने स्कूल संचालक पर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के मामले की तहरीर दी थी। इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।