अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर ने क्षेत्र में यात्री सेवा वितरण कौशल विकास योजना के तहत परिचालक प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं। आरएम रामपुर जगरनाथ ने कहा कि प्रार्थी को आवेदन पत्र के साथ हिमाचली प्रमाणपत्र, परिचालक लाइसेंस, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र और यदि अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंध रखते हैं तो संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। जिस अभ्यर्थी की वार्षिक आय 2 लाख से कम और आयु 36 वर्ष से कम होगी, उन्हें अलग से एक हजार रुपये कौशल विकास भत्ता भी दिया जाएगा, जिसका उन्हें आय प्रमाण देना होगा। प्रार्थी आवेदन पत्र 15 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर में एक हजार रुपये के डिमांड ड्रॉफ्ट अथवा नकद भुगतान सहित जमा करवा सकते हैं। निगम अभ्यर्थी को केवल प्रशिक्षण प्रदान करेगा और निगम में इस पद का हकदार नहीं होगा। उक्त प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 20 जुलाई 2017 को क्षेत्रीय कार्यालय रामपुर में सुबह दस बजे से होंगे।