फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कम नहीं हो रहा डेंगू का प्रकोप, 15 मिले पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है। बुधवार को 54 लोगों की एलाइजा जांच में 15 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू के मामलों में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी स्वास्थ्य विभाग का सिरदर्द बढ़ा रही है। इनके दावे केवल कागजी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 3 नए मरीज भर्ती कराए गए और 2 को छुट्टी दे दी गई। यहां पर अब 12 मरीज उपचाराधीन हैं। बुखार वार्ड में भी बीमार लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। यहां पुरुष, महिला और बच्चा वार्ड में 25 नए मरीजों को भर्ती कराया गया और 21 को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। जनपद में अब डेंगू के कुल मामलों की संख्या 328 पर पहुंच चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी ने बताया डेंगू पॉजिटिव लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। उनके स्वस्थ होने की दर बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें