रामपुर। दहेज की खातिर विवहिता को जलाकर मार देने के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बेरली के थाना इज्जतनगर निवासी नसरीन का आरोप है कि उसने कुछ साल पहले अपनी बेटी का निकाह गंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से किया था। शादी के बाद ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग कर दी। मांग पूूरी नही होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। एक दिन उसको जला दिया था। मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पीड़ित ने गंज थाने में तहरीर दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नही हो सकी। बाद में उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर गंज पुुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।