रामपुर। सांसद डॉ. नैपाल सिंह ने बुधवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से रामपुर में आगापुर रोड और मिलक में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनवाने की मांग की। केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री भी हैं। सांसद ने उनको बताया कि रामपुर में आगापुर रोड का निर्माण रूका हुआ है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। साथ ही बताया कि मिलक में आरओबी नहीं होने की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेन खड़ी हो जाने की स्थिति में फाटक बंद हो जाता है और आने-जाने वालों को परेशानी होती है। केशव ने सांसद को आश्वासन दिया कि वह शनिवार को रामपुर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों प्रोजेक्टों को लेकर कोई ना कोई घोषणा जरूर की जाएगी। इस मौके पर सांसद के पुत्र सौरभ पाल सिंह भी मौजूद रहे।