चौपाल। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव धीरेंद्र सिंह चौहान ने चौपाल से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस हाईकमान ने चौपाल की जनता की जनभावनाओं की अनदेखी की है। अब कांग्रेस से ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया, जो पिछले चुनाव में कांग्रेस लहर में भी हार गए थे। प्रेस वार्ता में धीरेंद्र चौहान ने कहा कि वह वर्ष 1990 से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है। कहा कि पहले से राजनितिक परिवार से संबंध रखते है। अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी से बगावत का एलान कर बतौर निर्दलिय लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर को बतौर निर्दलिय उम्मीदवार चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे।