रामपुर। बृहस्पतिवार को जिले में 96 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 14144 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें 18 से 44 साल आयु वाले 8622 लोगों ने पहली और 678 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वाले 3113 लोगों ने पहली और 524 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 1045 लोगों ने पहली और 162 लोगों ने दूसरी डोज ली।
संवाद