रामपुर। शनिवार को जिले में 264 स्थानों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 13674 लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ली। शनिवार को 18 से 44 साल आयु वाले 3539 लोगों ने पहली और 5766 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1318 लोगों ने पहली और 1940 लोगों ने दूसरी डोज ली। जबकि साठ साल से अधिक आयु वाले 448 लोगों ने पहली और 663 लोगों ने दूसरी डोज ली। संवाद