फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दलित समाज की अनदेखी की: दुष्यंत गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने कृष्णा विहार में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित समाज की अनदेखी करती आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलित समाज को जोड़ने का काम किया है। कुछ लोग समाज को तोड़ने की बात करते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जितना किया है, शायद ही किसी ओर ने किया होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत को एक शक्तिशाली देश के रूप में देखा जाता है। कांग्रेस पर दलितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती थी कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का देश में कोई संग्रहालय बने लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से एक बड़ा संग्रहालय तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर हंसराज पप्पू, कल्पना सहायक, शलवेंद्र विराट, रधुवीर सिंह, शिवम भारती, राजीव सिंह, रविन्द्र सिंह, जावित्री सहायक,वरुण कुमार,सपन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें