रामपुर। टांडा के पूर्व सभासद हाजी अब्दुल मारूफ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि टांडा में नगरपालिका बोर्ड लगाकर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा है कि टांडा नगरपालिका की संपत्ति के बारे मेें उन्होंने अधिकारियों से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी थी, लेकिन उपलब्ध नहीं कराई गई। हाजी मारूफ ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध वसूली को रोकते हुए उनके द्वारा मांगी गई सूचना उपलब्ध कराई जाए।