रामपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग की ओर से पोलियो करेक्टिव सर्जरी के लिए जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 35 बच्चों का परीक्षण किया गया। जिसमें डा. एचके मित्रा ने 25 बच्चों को सर्जरी के लिए पात्र पाया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिरण अधिकारी रितिक वर्मा ने बताया कि पात्र बच्चों की शीघ्र सर्जरी कराई जाएगी। शिविर में डीसी समेकित शिक्षा एसके शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।