रामपुर। हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर फिल्म केदारनाथ की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म में लव जेहाद को बढ़ावा देने के साथ ही हजारों वर्ष पुराने ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा केदारनाथ के मंदिर और घाटी के आसपास दृश्यों को दर्शाया गया है जो आपत्तिजनक हैं। संगठन ने तमाम अन्य मुद्दों से धार्मिक आस्था को आहत होने का हवाला देते हुए फिल्म रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रवीण कुमार शर्मा, भुवनेश भार्गव, टिंकू सैनी, राजपाल, अभिषेक सागर, दयालुशंकर सक्सेना, अजय सैनी आदि के हस्ताक्षर हैं।