रामपुर। नगर में शनिवार से प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण चरित मानस के सप्ताह पारायण का आयोजन होगा। जिसमें श्री लीला रसिक जी महाराज कथा वाचन करेंगे और श्री कृष्ण किंकर जी भजन प्रस्तुत करेंगे। कथा के लिए श्री लीला रसिक जी महाराज शुक्रवार को नगर पहुंचे जहां पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद कुमार अग्रवाल, गिरिराज सरन, दिनेश अग्रवाल, अनीता तुरैहा, शिवकांत अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पंकज, प्रवीन, योगेश चंद गुप्ता आदि शामिल रहे।