रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के डुंगरपुर गांव निवासी समीना बी ने महिला आयोग से गंज पुलिस की शिकायत की है। महिला आयोग की अध्यक्ष को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि गंज कोतवाल ने उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमें में फंसा दिया है। पुलिस उसका एनकाउंटर कराने की धमकी दे रही है। कहा है कि पुलिस उसका उत्पीड़न कर रही है। उसके परिवार के लोगों को जेल भेजने की धमकी दे रही है। उसने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।