फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया देवी ने प्रधानमंत्री को लिखा खून से खत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री को खून लिखा खत भेजने का सिलसिला बुधवार को भी जा रहा। बुधवार को सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष माया देवी ने अपने खून से खत लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा। उन्होंने कहा है आजम खां रामपुर के नहीं, बल्कि देश के लोकप्रिय नेता हैं। मजदूर, गरीब वर्ग के लोग उनको अपना मसीहा मानते हैं। मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू भी उनको अपना सच्चा हमदर्द मानते हैं। गरीबों के घरों में शिक्षा की रौशनी फैलाने के लिए उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी रूपी मशाल जलाई है। जिसे कुछ लोग बुझाना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रदेश सरकार शिक्षा के मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की जो कोशिश कर रही है उसे रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें