रामपुर। बिलासपुर विधानसभा के थाना केमरी के सिमरा गांव में रविवार को बारिश से खपरैल का मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव औलख मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी और अधिकारियों को निर्देस दिया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि वह शासन से पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की कोशिश करेंगे।