फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ह्रदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिला अस्पताल में डाक्टर और दवाओं का अभाव है। अस्पताल में अगर कोई हृदय रोग से पीड़ित मरीज आता है तो उसका इलाज बाल रोग विशेषज्ञ करते हैं। हृदय रोग के मरीजों को यहां से रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में अधिकांश मरीजों की मौत समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से हो जाती है। रालोद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती जल्दी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर गुड्डू सलमानी, शमशीर सैफी, दानिश सैफी, इमरोज खां, जुनैद सलमानी, सलीम सलमानी, असलम खां, उस्मान अली अंसारी, रेहान खान, जफर अली खां, अंसार सैफी, नजमी खां समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें