रामपुर में रुकेगी हमसफर एक्सप्रेस
रामपुर।
जम्मू तवी से सियालदह के बीच प्रस्तावित नई ट्रेन हमसफल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का रामपुर भी स्टॉपेज होगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रामपुर के सांसद डॉ. नैपाल सिंह को पत्र भेजकर दी है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के इस क्षेत्र के लोगों की मांग पूरी होगी। इस बात की जानकारी सांसद के निजी सचिव राहुल सारस्वत ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है।