फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिलासपुर में 13 किलो सरसों का तेल किया जब्त

Thu, 08 Feb 2024 03:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट के खिलाफ अभियान चलाकर छह खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभाग के अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिलासपुर स्थित बजरंग ट्रेडिंग कम्पनी के मोहित कुमार से सरसों के तेल का एक नमूना और लगभग 13 किलो सरसों का तेल सीज किया गया। बिलासपुर स्थित बालाजी एजेन्सी के विजय कुमार से गेंहू के आटा का एक नमूना, चमरपुरा स्थित किराना स्टोर के इदरीश पुत्र श्री सलामत से सरसों के तेल का एक नमूना, पहाड़ी गेट स्थित अहाद मसाला चक्की के अब्दुल समद से पीली मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर का एक-एक नमूना तथा हल्दी पाउडर का एक नमूना लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप सुसंगत धाराओं में वाद योजित किए जाएंगे। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकाही रामप्रताप, अशोक कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें