रामपुर। जिले में शनिवार को 51 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 1225 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 181 बालकों ने पहली और 239 बालकों ने दूसरी डोज ली। किशोर वर्ग के 37 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 256 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 1 व्यक्ति ने पहली और 161 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल की आयु वाले 10 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं, 60 साल से अधिक आयु वाले 340 लोगों ने एहतियाती डोज ली।