फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल ने बताए सफलता के मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परीक्षा में सफल होने वाले दयावती मोदी अकादमी के छात्र रहे मयंक मित्तल और उसके माता-पिता को डीएमए में सोमवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान मयंक ने छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव बांटकर उन्हें सफल होने के मंत्रों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या डॉ. सुमन तोमर ने मयंक मित्तल, उनके पिता राम बिलास मित्तल व मां देवी मित्तल को इक्यावन सौ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। सभी शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और डीएमए को गर्वित करने की बधाई दी। इस अवसर पर मयंक मित्तल ने बच्चों से बातचीत की और सफलता का रहस्य समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा सीखने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। हर कोई प्रत्येक स्थिति में कुछ न कुछ सीख सकता है, इसके लिए सकारात्मक सोच विकसित करनी होगी। बोले सफल होने के लिए समय प्रबंधन करके समय का सदुपयोग करना जरूरी है। अपनी जिंदगी में नकारामकता के लिए कोई जगह मत छोड़िए। बताया कि उन्होंने पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसका सीधा श्रेय अध्यापकों एवं माता पिता के मार्गदर्शन को जाता है। संचालन कर रही मिली टंडन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें