खजुरिया (रामपुर)। घर में खाना बना रही एक किशोरी कूकर के फटने से झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खुजिरया थाना क्षेत्र के ग्राम नरसुआ निवासी ननुकी लाल मौर्य की पुत्री लक्ष्मी देवी मौर्य (16) बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर में कुकर में दाल बना रही थी। वह चूल्हे के पास ही बैठी थी। काफी देर तक सीटी न आने के कारण अचानक कूकर फट गया, जिसके कारण किशोरी गंभीर रुप से झुलस गई। किशोरी की चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बाद में किशोरी को घायल हालत में सीमांत बरेली जिले के कस्बा मानपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। किशोरी की हालत में सुधार बताया गया है।