मसवासी। बरसात के इस मौसम में गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार हो गया है। गांव की नालियां कूड़े कचरे से पट गई हैं, जिससे गंदा पानी आम रास्तों पर बह रहा है। गांव में तैनात सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर गंभीर नहीं है। जिससे ग्रामीणों में पंचायत विभाग के खिलाफ आक्रोश है। मसवासी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूवरा मुस्तहकम के गांव सीतारामपुर, किशनपुर मझरा और मिलक भूवरी में गांव के रास्तो की हालत बदहाल हो गई है। नालियां कूड़े कचरे से पट गई हैं। दूषित पानी रास्तों पर बह रहा है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार है। यहां तैनात सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर लापहरवाह बने हुए है। बिजारखाता के मदरसा शम्सुल इस्लाम मार्ग पर भी रास्ते पर जलभराव रहने और कीचड़ रहने से राहगीरों का निकलना दुश्वार है। खुशहालपुर करीमपुर हसनपुर में भी नालियां कूड़े कचरे से पटी हुई है। जिससे गंदा पानी आम रासं्तो पर तालाब का रूप धारण किए हुए है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।