पटवाई। कोसी के बढ़ते जलस्तर को लेकर क्षेत्र के गांव सलेहपुर के मकान कोसी की जद में आ गए है, जिसको लेकर ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए तहसीलदार ओर एसएचओ ने गांव का रूख किया। पटवाई क्षेत्र के गांव सलेहपुर घोसीपुरा गांव कोसी की जद में है। इस गांव के एक हिस्से के मकान कोसी के खास किनारे बसे हुए। जिसको लेकर तहसीलदार महेंद्र सिंह और पटवाई एसएचओ राधेश्याम मोके पर पहुंचकर ग्रामीणों को एकत्र कर उनसे वार्तालाप की, जिसमें ग्रामीणों से अपील की गई कि जिनके मकान कोसी के किनारे बसे हुए है। वह अपने जान व माल की सुरक्षा करें और किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर रहे क्योंकि मंगलवार रात तक कोसी का काफी जलस्तर बढ़ा हुआ था। साथ ही ग्रामीणों को आने सीयूजी नंबर दिए गए ताकि कोई समस्या हो तो प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं