रामपुर। ट्रांसपोर्टरों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर रूद्र-बिलास चीनी मिल प्रबंधन से गन्ना ढुलाई व लेबर लोडिंग का भुगतान कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा भुगतान करीब 95 लाख का है, जिसके भुगतान के लिए महाप्रबंधक से कई बार वार्ता हुई लेकिन, हर बार टाल दिया गया है। भुगतान न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन पर सतनाम सिंह, थान सिंह, छैला सिंह, रघुवीर सिंह, गयाराम, राजेंद्र कुमार, गुरपाल सिंह, गुरदेव सिंह के नाम शामिल हैं।