रामपुर। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रजा लाइब्रेरी की ओर से हिमांशु सिंह ने भाग लिया। हिमांश सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी की ओर से उन्होंने संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा को रजा लाइब्रेरी द्वारा प्रकाशित राजभाषा पत्रिका और प्रेमचंद विशेषांक भेंट किए। इसके साथ ही लाइब्रेरी के हिंदी संबंधी कार्य और उपलब्धियां बताई। जिस पर संस्कृति मंत्री ने लाइब्रेरी के कार्यों की सराहना करते हुए राजभाषा पत्रिका व प्रेमचंद विशेषांक की प्रशंसा की।