देर शाम धूल भरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज
रामपुर।
मंगलवार को दिन में भीषण गर्मी और उमस के बाद शाम को मौसम ने करवट बदली। शाम करीब पौने सात बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और इसके बाद धूल भरी आंधी चलने लगी। धूल के साथ आंधी में दोपहिया वाहन व अन्य राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह होर्डिंग्स भी टूटकर गिर गए। करीब आधा घंटे से अधिक तक धूल भरी आंधी चलती रही। हालांकि कुछ देर के बाद इसकी तीव्रता कम हो गई। आसमान में बादल छाने और आंधी से गर्मी से भी मामूली राहत मिली।