आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार 20 अक्तूबर को नामांकन भरेंगे। भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर ने बताया कि आनी से पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ही इस बार भाजपा से चुनाव लड़ेंगे। इस पर लगभग मोहर लग चुकी है और केवल आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से 20 अक्तूबर को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन भरा जाएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस दिन भारी संख्या में आनी पहुंचने का आह्वान किया है।