आनी (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में जिला स्तरीय साइंस क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। साइंस कांग्रेस में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि सोलन में होगी। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में स्मृति और पंकज प्रथम स्थान रहे। एक्टिविटी में साहिल ने पहला, प्रोजेक्ट रिपोर्ट में गंगेश ने दूसरा और मॉडल प्रतियोगिता में अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। डीसी कुल्लू यूूनुस ने आनी स्कूल को बधाई दी। आनी स्कूल के मॉडल को देखने वाले काफी प्रभावित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।