फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: साइकिल से भारत यात्रा पर निकला 11वीं का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अयोध्या और श्री खाटू श्याम धाम की साइकिल यात्रा करने के बाद ग्राम दलकी निवासी 11वीं कक्षा के छात्र अर्जुन अब करीब डेढ़ साल के लिए अपने घर से भारत यात्रा पर साइकिल से निकले हैं। परिवार व गांव के लोगों ने छात्र को तिलक लगाकर विदा किया। ग्राम दलकी निवासी किसान कैलाश गंगवार का पुत्र अर्जुन गंगवार कक्षा 11 का छात्र है। ग्राम प्रधान कमलेश देवी गंगवार व अर्जुन के चाचा देवीदास गंगवार के अनुसार अर्जुन साइकिल के जरिये अब तक अयोध्या धाम और श्री खाटू श्याम धाम की यात्रा कर चुका है। इसके बाद वह चंदौसी निवासी अपने एक दोस्त सुमित कुमार के साथ करीब डेढ़ साल के लिए भारत की साइकिल यात्रा पर निकला है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के शिव मंदिर में छात्र ने तमाम ग्रामीणों की मौजूदगी में माथा टेककर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जयकारों के बीच परिवार व गांव के लोगों खासकर महिलाओं ने तिलक लगाकर साहसिक छात्र की यात्रा मंगलमय होने का आशीर्वाद दिया। बाद में वह भारतमाता के जयकारे लगाते हुए भारत यात्रा पर निकल गया।
परिजनों ने बताया कि अर्जुन करीब डेढ़ साल के बाद साइकिल से भारत यात्रा पूर्ण होने के बाद घर लौटेगा। ग्रामीणों ने जयकारों के साथ उसे गांव के बाहर तक विदा किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमलेश देवी गंगवार, मोहन स्वरूप, देवीदास गंगवार, प्रेमवती, रूपवती, वीरेश कुमार, मां नन्ही देवी, कुसुम, हीराकली, बृजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें