फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत और नेकी की राह पर चलें मुसलमान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भोट। जश्ने दस्तारबंदी जलसे के दौरान बाहर से आए उलेमा ने इंसानियत और नेकी की राह पर चलने की ताकीद की। इस दौरान उलेमा ने 11 तालिबे इल्म की पगड़ी पोशी कर हाफिज की उपाधि से नवाजा। क्षेत्र के थूनापुर कस्बे स्थित मदरसा दारूल उलूम अलताफिया बराकातिया मदरसे में गुरुवार को जश्ने दस्तारबंदी जलसे का आयोजन किया।जिसमें बाहर से आए उलेमा ने मदरसे के 11 तालिबे इल्म की पगड़ी पोशी कर हाफिज की उपाधि से नवाजा ।इसके बाद मदरसा प्रांगण में ही एक जलसे का आगाज कारी शराफत साहब ने कुरआने करीम की तिलावत से किया। कारी गुलाम यासीन व अलीम रजा ने नाते पाक पेश की।जलसे को खिताब करते हुए मेहमाने खुसुसी हजरत मुफ्ती सय्यद फैजान मिंया साहब ने कुरआन की रोशनी में दीन पर सख्ती के साथ अमल करने को कहा। जलसे का संचालन मौलाना शफीक रजा नूरी ने किया। कार्यक्रम में मौलाना रिजवान, मौलाना अकरम, मौलाना मसरूर, करी महबूब, मौलना कासिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें