फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मतदान केंद्रों के 26 बूथ बनेंगे पिंक और सखी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में बारह मतदान केंद्रों के 26 पोलिंग बूथों पर सखी और पिंक पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए बूथों महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। साथ ही मतदान शुरु होने से पहले ही बूथों पर मास्टर ट्रेनर पहुंच जाएंगे। मास्टर ट्रेनरों को बूथवार तैनात कर दिया गया है। स्वार में बालिका जूनियर हाईस्कूल के कक्षा संख्या एक और दो में सखी और पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं राजकीय कन्या इंटर कालेज के कक्ष संख्या एक, दो और तीन को सखी और पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया है। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र कक्ष संख्या एक, दो और तीन, जबकि जूठिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय प्रथम के कक्ष संख्या एक व दो सखी व पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय मानपुर ओझा, लालपुर स्थित गांधी शताब्दी स्मारक इंटर कालेज के कक्ष संख्या एक, दो, तीन, कायस्थान के प्राथमिक विद्यालय के कक्ष संख्या एक व दो को सखी एवं पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया है। रामपुर के विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज के कक्ष संख्या एक, दो, तीन व चार, मिलक में शाहबाद के मुहल्ला हकीमान स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के कक्ष संख्या एक व दो, खंड विकास कार्यालय के मीटिंग रूम, भीतरगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय, मिलक नगर पालिका के कक्ष संख्या दो में सखी, पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों पर मास्टर ट्रेनरों की तैनाती कर दी है, जो मतदान के दिन सुबह छह बजे तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें