सपाइयों ने लोस चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान
मसवासी। समाजवादी पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं से लोस चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बुधवार को मानपुर उत्तरी में सपा के पूर्व ब्लॉकाध्यक्ष शकील अंसारी के आवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। सपाइयों ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है। महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिव मूल्य नहीं मिल रहा है। गन्ना किसानो की हालत बदहाल हो गई है। किसान अपना गन्ना खेतों पर ही ओने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा की प्रशासन भाजपाइयों के इशारों पर अपनी कार्यप्रणाली चलाकर अन्य दलों के लोगो का उत्पीड़न कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व ब्लॉकाध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। बैठक में मोहम्मद हसन ,मोहम्मद इल्यास, इकरार अहमद ,नूर हसन,अहमद हसन आदि मौजूद रहे।