जिले में धारा 144 लागू
रामपुर। माह जून में पड़ने वाले त्योहारों के मद्देनजर जनपद रामपुर के सम्पूर्ण क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो आठ जून तक प्रभावी रहेगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनजर जनपद में पारस्परिक सद्भाव, आपसी सौहार्द तथा शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जनपद के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई हैं।