फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में रामपुर ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। मनरेगा में लक्ष्य प्राप्त करने में रामपुर ने मंडल के सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। वित्तीय वर्ष पूर्ण होने से ढ़ाई माह पूर्व ही लक्ष्य हासिल कर रामपुर ने प्रदेश में भी पांचवां स्थान प्राप्त किया है। जिले में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों पर प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के गंभीर नजरिये के कारण स्थिति में काफी सुधार हुआ है। जनपद में भले ही कुछ ब्लॉक में मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन और भुगतान में कुछ परेशानी रही हो लेकिन, जब शिकंजा कसा गया तो इसमें सुधार भी हुआ। वित्तीय वर्ष 2018-19 में 14 लाख 93 हजार मानव दिवस सृजन का लक्ष्य जनपद को मिला था, जिसके सापेक्ष करीब ढाई माह पूर्व ही 15 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभुदयाल ने बताया कि इसी वर्ष जून माह में उन्होंने कार्यभार संभाला था। तब से जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों पर अमल कर शासन की नीति पर खरा उतरने का प्रयास किया गया है। यही कारण है कि मनरेगा का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें