रामपुर। चमरौआ ब्लाक की ग्राम पंचायत मनकरा में खेल मैदान बनेगा। विकास कार्यों के सत्यापन व निरीक्षण को बुधवार को गांव पहुंचे मनरेगा के डिप्टी कमिश्नर/ बीडीओ प्रभुदयाल ने मनरेगा से खेल मैदान के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी भूमि का सदुपयोग खेल मैदान के रूप में किया जाए ताकि युवाओं में खेल प्रतिभा का विकास हो सके । खेल मैदान के लिए शंकरपुर-पटवाई मार्ग पर भूमि का चयन किया गया। खंड विकास अधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया और लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी मधुलिका, ग्राम प्रधान सना काशिफ, पूर्व प्रधान काशिफ खां, रोजगार सेवक हीरालाल सैनी, सलीम अलवी, भूरा मेट, गुलाम साबिर, अख्तर शाह, मुंतियाज मियां, इंद्रजीत सिंह, इकराम उल्ला खां आदि थे।