फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने दिया संगठन की मजबूती पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने दिया संगठन की मजबूती पर बल
शाहबाद (रामपुर)। नगर के मुहल्ला कानून गोयान में रविवार दोपहर को हुई कांग्रेस की बैठक में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाएं। आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा ने जनता को गुमराह करके मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की सीट पर कब्जा किया है। जनता इनके झूठे वादों से तंग आ चुकी है। आने वाले लोक सभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का भी आह्वान किया। इससे पूर्व संजय कपूर के शाहबाद पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उन्हें मध्यप्रदेश के सह प्रभारी बनाए जाने पर फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक में हाजी शाबेज खां, नुसरत वेग, सचिन त्रिवेदी, शाहवाज कुरैशी, जफर खां, अर्जुन सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें