रामपुर। समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय व सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले 114 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए।
सैदनगर के ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को लगे शिविर का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह ने किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन समेत अन्य उपकरण वितरित किए। बीएसए ने कहा कि कहा कि दिव्यांगता प्रगति में बाधक नहीं है। दिव्यांगों के अंदर बहुत प्रतिभा छिपी हुई है। हमें इस की प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सत्येंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सभी दिव्यांग उपकरणों की सहायता लेकर भय मुक्त वातावरण में शिक्षा ग्रहण करें। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रिसोर्स टीचर नारायण सिंह, प्रमोद कुमार पांडे,लक्ष्मण प्रसाद, विजय प्रताप मिश्रा, कमलेश कुमार, सुशील कुमार पांडे, आशीष शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट मोहम्मद रिजवान, लाल सिंह आजाद, आशीष पांडे, अमरनाथ यादव, रामकिशोर, नरेंद्र यादव, मनोज कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।