रामपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधमंडल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सामने आ रही परेशानी को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक के सामने उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने शाखा प्रबंधक को बताया कि रामपुर नगर पालिका से सेवानिवृत्त लगभग 1200 कर्मचारियों को पेंशन एसबीआई की मुख्य शाखा से मिलता है। आरोप लगाया बैंक का एक कर्मचारी पेंशनरों से रिश्वत की मांग करता है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी की अगर समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में वीर दीपक अतिकाय, अमित गुज्जर, अजय बाबू, विक्रम भारती, विशाल वाल्मीकि, अरविंद और विक्की वाल्मीकि शामिल रहे।