फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों से अतिक्रमण हटा कर सफाई को लेकर पंचायत कर्मियों और दुकानदारों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। ईद उल अजहा को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने नालों से अतिक्रमण हटाकर सफाई अभियान चलाया। जिसका दुकानदारों ने काफी विरोध किया। सोमवार की शाम नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानों के सामने अस्थाई अतिक्रमण हटाकर नालों की जेसीबी से सफाई कराई। मलबा कचरा रास्तो में फैल जाने से लोगो को आवागमन में दुश्वारी हुई। लोगो का कहना था की ईद के वक्त पर नालों के स्लिप तोड़कर दुकानदारों को परेशानी में डाल दिया है। इस बात को लेकर दुकानदारों ने काफी हंगामा किया। उधर पूर्व सभासद मोहसिन रजा ने एक सभासद पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने को लेकर हंगामा किया। और नगर पंचायत प्रशासन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। पूर्व सभासद के हंगामे को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा का कहना है कि उन्हें अवैध कब्जे की कोई शिकायत नहीं मिली है। जबकि पूर्व सभासद का आरोप है किवह कई बार अवैध कब्जे की शिकायत स्वार तहसील दिवस में कर चुके है। नालों की सफाई से मझरा खुशहालपुर का मार्ग कीचड़ युक्त हो गया है ! जिस पर लोगो का आवागमन दुश्वार हो गया है। नालो की सफाई के दौरान दुकानों के सामने के स्लीप तोड़े जाने को लेकर दुकानदारों और नगर पंचायत कर्मियों में झड़प हुई। पंचायत प्रशासन को पुलिस बुलाकर मामला शांत करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें